ETV Bharat / state

बाबूलाल मरांडी आज करेंगे बीजेपी के जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा नेता उत्साहित - Jamshedpur Lok Sabha Office BJP

Babulal Marandi reached Jamshedpur. लोकसभा संसदीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर पहुंचे. वे विधिवत इस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसी कार्यालय से भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव की गतिविधियां संचालित की जाएंगी.

Babulal Marandi reached Jamshedpur
Babulal Marandi reached Jamshedpur
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 14, 2024, 7:56 AM IST

जमशेदपुर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और भाजपा के लोकसभा संसदीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के लिए जमशेदपुर आये बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर परिसदन में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. जमशेदपुर परिसदन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

भाजपा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर मिशन 2024 का बिगुल फूंकेगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे, पार्टी की तैयारी पूरी हो गयी है. सुबह 9 बजे जमशेदपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा.

लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर

जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि साकची जुबली पार्क के पास स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बने जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है. कार्यालय के उद्घाटन के बाद अब पार्टी की गतिविधियां चुनाव कार्यालय से चलेंगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं और पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है. हम सभी कार्यकर्ताओं को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत के लिए काम करना है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में भाजपा का सदस्यता अभियानः अरविंद सिंह की हुई घर वापसी थामा, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें: बीजेपी के गांव चलो अभियान का हुआ समापन, भाजपा नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

यह भी पढ़ें: अयोध्या दर्शन: आस्था स्पेशल ट्रेन को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रभु श्रीराम का दर्शन करने निकले भक्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.