ETV Bharat / state

रामपुर समेज में लापता 33 लोगों की सूची जारी, रोजी रोटी की तलाश में आए थे कई प्रवासी - cloud burst in Himachal

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Aug 1, 2024, 7:23 PM IST

flood in Himachal: हिमाचल में बीती रात को बादल फटने और भारी बारिश के बाद 52 लोग लापता हो गए हैं. अभी तक 3 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. रामपुर और मंडी में लापता लोगों की सूची प्रशासन ने जारी कर दी है. बाढ़ के कारण कई मकान, पुल, सड़के बह गई हैं.

लापता लोगों के परिजन
लापता लोगों के परिजन (ETV BHARAT)

शिमला: राजधानी शिमला में रामपुर के झाकड़ी में आज सुबह तड़के समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटा है, इससे इलाके में भारी तबाही हुई है. 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है. बादल फटने की सूचना मिलते ही रामपुर उपमंडल प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, होमगार्ड और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गए.

बादल फटने की घटना के बाद से लोग अपनों की तलाश में हैं. चेहरा मायूस है और आंखें नम हैं. मलबे की तरफ देख रही आंखें चमत्कार की उम्मीद में हैं. 31 जुलाई की रात इन लोगों के लिए कभी न भूलने वाला पल बन गया. हंसते खेलते परिवार एकदम मलबे की चपेट में आकर उजड़ गए. वहीं, प्रशासन ने 36 में से 33 लापता लोगों की सूची जारी कर दी है. सूची में 4 प्रवासी मजदूर, 8 लोग कंदराहड़ खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव से हैं.

लापता (प्रवासी श्रमिकों) की सूची

स्थान- समेज

  • 1.ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
  • 2.मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
  • 3. रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उरांव निवासी झारखण्ड
  • 4. अंजलि पुत्री भोला नाथ उरांव, झारखण्ड

लापता लोगों की सूची (स्थानीय लोग )

स्थान- कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास गांव कंदराहड़

  • 1.सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़, उम्र 58 वर्ष
  • 2.संतोष कुमारी पत्नी सूरत राम, उम्र 54 वर्ष
  • 3. नीरज कुमार पुत्र सूरत राम, उम्र 30 वर्ष
  • 4. रचना पत्नी राजेश कुमार उम्र 23 वर्ष
  • 5.अनीता पत्नी अशोक कुमार उम्र 40 वर्ष
  • 6. योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार उम्र 11 वर्ष
  • 7.मुकेश पुत्र अशोक कुमार उम्र 19 वर्ष
  • 8.वेद राज पुत्र कौल राम उम्र 55 साल

लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची

  • 1.पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर
  • 2.हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा
  • 3.हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू
  • 4.अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर
  • 5. भाग चंद निवासी शिंगला रामपुर
  • 6. सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा
  • 7.रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर

लापता लोगों की सूची (स्थानीय लोग) स्थान- समेज

  • 1.शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष
  • 2. जिया पुत्री गोपाल, उम्र 15 वर्ष
  • 3.कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह. रामपुर उम्र 34 साल
  • 4.अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल, उम्र 07 वर्ष
  • 5.अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल उम्र 04 वर्ष
  • 6.कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष
  • 7. श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष
  • 8.आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष
  • 9.अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल
  • 10. सरस्वती पत्नी श्याम सिंह गांव समेज उम्र 33 वर्ष
  • 11. तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष
  • 12. रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटा, उम्र 16 वर्ष
  • 13.आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज
  • 14.मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष

पधर में फटा बादल

मंडी के पधर उपमंडल के थालूकोट में बादल फटने की घटना के बाद 9 लोग लापता हैं. एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हो चुका है, जबकि एक युवक घायल हुआ है. रेस्क्यू में परेशानी आने के कारण प्रशासन ने एनडीआरएफ के साथ एयरफोर्स से मदद मांगी थी. सड़कें और रास्ते टूट जाने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना आसान नहीं हो पा रहा था.

श्रीखंड में फटा बादल

श्रीखंड महादेव यात्रा के रास्ते में बीती रात के समय बादल फटने की घटना सामने आई है. बीती रात करीब एक बजे कुल्लू में निरमंड के जाओं गांव में बादल फटने से कुर्पन खड्ड में फ्लैश फ्लड आ गया और खड्ड का जलस्तर बढ़ गया, जिससे श्रीखंड महादेव यात्रा का पहला पड़ाव सिंहगाड बेस कैंप बह गया दर्जनों दुकानें चपेट में आई हैं. तहसीलदार निरमंड जय गोपाल शर्मा ने बताया कि, '7 से 10 लोगों के लापता होने की सूचना है. जिसमें एक परिवार के 5 लोगों और एक बुजुर्ग महिला, दो नेपाली मूल के लोग लापता हैं.' कुल मिलाकर हिमाचल बादल फटने की अलग अलग घटनाओं में 52 लोग लापता हैं. 3 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश ने मचाई भारी तबाही, 52 लोग लापता...2 की मौत, कई मकान ध्वस्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.