ETV Bharat / state

दिल्ली में AAP और कांग्रेस मिलकर नहीं छू सकी BJP का वोट शेयर, जानिए, किसे मिला कितना मत - VOTE PERCENT IN DELHI LOKSABHA ELECTION

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jun 5, 2024, 6:43 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर 43.07 प्रतिशत वोट हासिल किया है. जबकि भाजपा ने कुल 54.35 प्रतिशत वोट हासिल किया है.

AAP और कांग्रेस मिलकर नहीं छू सकी BJP का वोट शेयर
AAP और कांग्रेस मिलकर नहीं छू सकी BJP का वोट शेयर (Etv Bharat)

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद बीजेपी के वोट शेयर को नहीं छू सके. इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुल 54.35 प्रतिशत वोट मिले यानी 48 लाख 44 हजार 180 वोट मिले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही. AAP को कुल 24.17 प्रतिशत यानी 21 लाख 54 हजार 1 वोट मिले हैं. जबकि, कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस को कुल 18.91 प्रतिशत यानी 16 लाख 85 हजार 494 वोट मिले हैं.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 2019 के लोकसभा चुनाव में सातों सीटों पर चुनाव लड़ा था. तब AAP को 15 लाख 71 हजार 687 वोट मिले थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चार सीटों नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा. इस बार पार्टी को कुल 21 लाख 54 हजार 1 वोट मिले. वर्ष 2019 में कांग्रेस को कुल 22.5 प्रतिशत वोट मिले थे.

दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर मतदान के आंकड़ेः

संसदीय क्षेत्रवोट पड़ेपुरुष मत प्रतिशतमहिला मत प्रतिशतअन्य मत प्रतिशतकुल मत प्रतिशत
चांदनी चौक9,64,503 59.44 57.62 32.14 58.60
उत्तर पूर्वी दिल्ली15,49,202 63.55 62.13 41.61 62.89
पूर्वी दिल्ली12,61,988 59.34 59.72 52.88 59.51
नई दिल्ली8,45,285 55.55 55.28 26.92 55.43
उत्तर-पश्चिम दिल्ली14,85,378 58.49 57.12 22.90 57.85
पश्चिमी दिल्ली15,21,541 59.32 58.20 35.88 58.79
दक्षिणी दिल्ली12,93,598 56.28 56.67 13.39 56.45

इस बार कांग्रेस ने तीनों सीटों पर कुल 18.91 प्रतिशत वोट हासिल किया है. भाजपा ने कुल 54.35 प्रतिशत वोट हासिल किया है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को कुल प्राप्त वोट शेयर को जोड़ दें तब भी बीजेपी को प्राप्त वोट शेयर को नहीं छू पा रहे हैं. इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, फिर भी सातों में से एक भी सीट पर नहीं जीत पाई.

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में किस पार्टी को कितना वोट मिलाः

पार्टी प्राप्त मतवोट प्रतिशत
भाजपा 48,44,180 54.35
AAP 21,54,001 24.17
कांग्रेस 16,85,494 18.91
बसपा62,315 0.70

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में AAP ने किया था अच्छा प्रदर्शनः 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. AAP ने पहली बार दिल्ली में सातों सीट पर चुनाव लड़ा. दूसरे नंबर पर रही थी. तब पार्टी को कुल 33.1 प्रतिशत और कांग्रेस को 15.2 प्रतिशत वोट मिला था. दोनों पार्टियों को कुल 48.3 प्रतिशत वोट शेयर मिले थे. जबकि, भाजपा को 46.9 प्रतिशत वोट मिले थे. 2019 के चुनाव में दोनों पार्टियों की स्थिति खराब हुई थी.

ये भी पढ़ें:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.