ETV Bharat / sports

राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा - Hockey India

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jun 29, 2024, 5:54 PM IST

हॉकी इंडिया ने 1 जुलाई से 31 अगस्त तक SAI बेंगलुरु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा कर दी है. पढे़ं पूरी खबर.

indian women hockey team
भारतीय महिला हॉकी टीम (IANS Photo)

बेंगलुरु : हॉकी इंडिया ने शनिवार को 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की, जो 1 जुलाई से 31 अगस्त तक SAI बेंगलुरु में राष्ट्रीय महिला कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण के लिए वापस आएगी. लंदन और एंटवर्प में अपने FIH हॉकी प्रो लीग 2023/24 सीज़न के समापन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम थोड़े समय के लिए ब्रेक पर चली गई.

कप्तान सलीमा टेटे और उप कप्तान नवनीत कौर की अगुआई वाली टीम ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में FIH प्रो लीग में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ करीबी मुकाबलों में हिस्सा लिया और बीच-बीच में शानदार प्रदर्शन भी किया.

हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शॉर्टलिस्ट की गई टीम में गोलकीपर सविता, बिचू देवी खारीबाम, बंसरी सोलंकी और माधुरी किंडो शामिल हैं. कोर ग्रुप के लिए चुने गए डिफेंडर हैं निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, रोपनी कुमारी, महिमा चौधरी, ज्योति छत्री और प्रीति.

चुने गए मिडफील्डर्स हैं सलीमा टेटे, मरीना लालरामंगकी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, ज्योति, एडुला ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, अक्षता अबासो ढेकाले, अजमीना कुजूर. इस बीच, ग्रुप में शामिल फॉरवर्ड हैं सुनिलिता टोप्पो, मुमताज खान, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया और रुतुजा दादासो पिसल.

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रगति पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'हमने हाल ही में प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए एंटवर्प और लंदन की यात्रा की, और हालांकि परिणाम हमारे पक्ष में नहीं थे, लेकिन हमने एक टीम के रूप में बहुत कुछ सीखा. कई मौकों पर हम बढ़त बनाए हुए थे और हमने बराबरी की कोशिश करते हुए लगातार गोल करने की कोशिश की. पुनर्निर्माण के शुरुआती चरणों में ये अच्छे संकेत हैं और मुझे यकीन है कि भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में एक ताकत बनकर उभरेगी'.

भारतीय महिला हॉकी टीम :-

गोलकीपर

  • सविता
  • बिचू देवी खारीबाम
  • बंसरी सोलंकी
  • माधुरी किंडो

डिफेंडर

  • निक्की प्रधान
  • उदिता
  • इशिका चौधरी
  • मोनिका
  • रोपनी कुमारी
  • महिमा चौधरी
  • ज्योति छत्री
  • प्रीति

मिडफील्डर

  • सलीमा टेटे
  • मरीना लालरामंगहाकी
  • वैष्णवी विट्ठल फाल्के
  • नेहा
  • ज्योति
  • एडुला ज्योति
  • बलजीत कौर
  • मनीषा चौहान
  • अक्षता अबासो ढेकाले
  • अजमीना कुजूर

फॉरवर्ड

  • सुनेलिता टोप्पो
  • मुमताज खान
  • लालरेमसियामी
  • संगीता कुमारी
  • दीपिका
  • शर्मिला देवी
  • नवनीत कौर
  • दीपिका सोरेंग
  • प्रीति दुबे
  • वंदना कटारिया
  • रुतुजा दादासो पिसल

ये भी पढ़ें :-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.