ETV Bharat / sports

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय पुरुष कोचिंग शिविर के लिए 27 सदस्यीय कोर संभावित समूह का किया ऐलान - Hockey

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jun 20, 2024, 6:12 PM IST

हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 27 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की, जो 21 जून से 8 जुलाई तक बेंगलुरु के साई सेंटर में आयोजित होगा. पढ़ें पूरी खबर.

indian mens hockey team
भारतीय पुरुष हॉकी टीम (IANS Photo)

बेंगलुरु : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 27 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की, जो 21 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक बेंगलुरु के SAI सेंटर में चलेगा. हॉकी इंडिया की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय टीम पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले अपनी तैयारियों को और बेहतर करना चाहेगी. भारतीय पुरुष टीम को बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है. वे 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत करेंगे.

टीम FIH हॉकी प्रो लीग 2023/24 में सफल प्रदर्शन के बाद शिविर में लौटी है, जहां वे वर्तमान में 16 मैचों में 24 अंक अर्जित करने के बाद चौथे स्थान पर हैं. राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के मुख्य समूह में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय और आमिर अली शामिल हैं.

शिविर में बुलाए गए मिडफील्डर्स में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, विष्णुकांत सिंह, आकाशदीप सिंह और मोहम्मद राहील मौसीन शामिल हैं. फॉरवर्ड की सूची में मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, बॉबी सिंह धामी और अरायजीत सिंह हुंदल शामिल हैं.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने शिविर के महत्व के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'हम इस शिविर में प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण ब्लॉक शुरू करना चाहते हैं, और हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हों. खिलाड़ियों ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अपने मैचों से बहुत कुछ सीखा है. इससे हमें यह समझने में मदद मिली है कि हमें कहां सुधार करने की जरूरत है. हमारे पास उन क्षेत्रों पर काम करने के लिए बहुत समय है. हमारे पास ऐसे खिलाड़ियों का एक मजबूत मिश्रण है जो कुछ भी जीतने में सक्षम हैं'.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 27 सदस्यीय कोर ग्रुप:

गोलकीपर :-

  • कृष्ण बहादुर पाठक
  • पीआर श्रीजेश
  • सूरज करकेरा

डिफेंडर :-

  • हरमनप्रीत सिंह
  • जरमनप्रीत सिंह
  • अमित रोहिदास
  • जुगराज सिंह
  • संजय
  • आमिर अली

मिडफील्डर :-

  • मनप्रीत सिंह
  • हार्दिक सिंह
  • विवेक सागर प्रसाद
  • सुमित
  • शमशेर सिंह
  • नीलकांत शर्मा
  • राजकुमार पाल
  • विष्णुकांत सिंह
  • आकाशदीप सिंह
  • मोहम्मद राहील मौसीन

फॉरवर्ड :-

  • मनदीप सिंह
  • ललित कुमार उपाध्याय
  • अभिषेक
  • दिलप्रीत सिंह
  • सुखजीत सिंह
  • गुरजंत सिंह
  • बॉबी सिंह धामी
  • अराजित सिंह हुंदल

ये भी पढे़ं :-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.