कोलकाता: टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इतिहास रचते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है. अर्शदीप सिंह ने भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.
अर्शदीप सिंह बने टी20 में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
इस मैच में पहले विकेट के साथ उन्होंने युजवेंद्र चहल (96) के सबसे ज्यादा टी20 विकेट अंतरराष्ट्रीय विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दूसरा विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया और भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर 1 गेंदबाज बन गए.
Arshdeep KING! 💥#ArshdeepSingh's stellar T20I journey hits a historic milestone as he becomes India’s leading wicket-taker in T20Is! 🔥🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 22, 2025
📺 Watch it FREE on Disney+ Hotstar: https://t.co/CBKmsIywOl #INDvENGOnJioStar 👉 1st T20I LIVE NOW on Disney+ Hotstar & Star Sports! pic.twitter.com/1OIs3nj5ro
अर्शदीप ने 2 विकेट हासिल कर ये बड़ा मुकाम किया हासिल
अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड की पारी की तीसरी गेंद पर फिल साल्ट को शून्य के स्कोर पर आउट कर अपना पहला शिकार किया. इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डकेट को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. इसके साथ ही अर्शदीप ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.
GONE! 💥#ArshdeepSingh provides the breakthrough, and Phil Salt is caught by #SanjuSamson on a duck! ☝
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 22, 2025
📺 Watch it FREE on Disney+ Hotstar: https://t.co/CBKmsIywOl #INDvENGOnJioStar 👉 1st T20I LIVE NOW on Disney+ Hotstar & Star Sports! | #KhelAasmani pic.twitter.com/W3PBNkQDv2
इस समय तक इंग्लैंड की टीम 7 ओवर में 61 रन बना चुकी है. इस समय जोस बटलर 42 और हैरी ब्रुक 13 रन बनाकर बने हुए हैं. अर्शदीप के अलावा बाकी कोई अन्य गेंदबाज अभी तक विकेट हासिल नहीं कर पाया है.
Arshdeep Singh 🤝 Rinku Singh
— BCCI (@BCCI) January 22, 2025
Second success with the ball for #TeamIndia! 👍 👍
Follow The Match ▶️ https://t.co/4jwTIC5zzs
#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UyEHmitcCB
टी20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज | |||
खिलाड़ी | मैच | पारी | विकेट |
अर्शदीप सिंह | 61 | 61 | 97 |
युजवेंद्र चहल | 80 | 79 | 96 |
भुवनेश्वर कुमार | 87 | 86 | 90 |
जसप्रीत बुमराह | 70 | 69 | 89 |
हार्दिक पांड्या | 109 | 97 | 89 |