ETV Bharat / spiritual

मां स्कंदमाता की करें पूजा, ज्ञान व मोक्ष की होगी प्राप्ति - NAVRATRI 2024 DAY 5

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है.

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 2 hours ago

Maa Skandmata Ki Puja
मां स्कंदमाता की पूजा (ETV Bharat)

हैदराबादः शारदीय नवरात्रि के 5वें दिन मातृत्व की देवी, मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. मां स्कंदमाता, आदिशक्ति माता दुर्गा का 5वां स्वरूप हैं. भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. मां स्कंदमाता को मोक्ष का द्वार खोलने वाली माता माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां स्कंदमाता की पूजा करने से ज्ञान, परम शांति व मोक्ष की प्राप्ति होती है. संतान सुख के लिए भी मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. मां स्कंदमाता को सफेद रंग पसंद है. इस दिन भक्त सफेद वस्त्र पहनना पसंद करते हैं. मां का पसंदीदा भोग केला माना जाता है.

मां स्कंदमाता की पूजा विधि:

  1. घर के साफ-सफाई के बाद स्नान कर साफ-सुथरा कपड़ा पहनें.
  2. घर के पूजा स्थल या मंदिर में चौकी पर मां स्कंदमाता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.
  3. मां की पूजा का संकल्प लें.
  4. मां स्कंदमाता को रोली-कुमकुम लगाएं और नैवेद्य अर्पित करें.
  5. धूप-दीपक जलाएं और मां की आरती उतारें.
  6. आरती के बाद परिवार व आसपास में सबों के बीच प्रसाद वितरित कर स्वयं ग्रहण करें.
  7. मां स्कंदमाता को नीला रंग पसंद है, इसलिए नीले रंग के कपड़े पहनकर उन्हें केले का भोग लगाएं.
नवरात्रि कैलेंडर 2024
तारीखदिनत्योहारतिथि
3 अक्टूबर 2024गुरुवार घटस्थापनाप्रतिपदा
4 अक्टूबर 2024शुक्रवारमां ब्रह्मचारिणी पूजाद्वितीया
5 अक्टूबर 2024शनिवारमां चंद्रघंटा पूजातृतीया
6 अक्टूबर 2024रविवारमां कुष्मांडा पूजाचतुर्थी
7 अक्टूबर 2024सोमवारमां स्कंदमाता पूजामहा पंचमी
8 अक्टूबर 2024मंगलवारमां कात्यायिनी पूजामहाषष्ठी
9 अक्टूबर 2024बुधवार मां कालरात्रि पूजामहा सप्तमी
10 अक्टूबर 2024गुरुवारमां महागौरी पूजामहाअष्टमी
11 अक्टूबर 2024शुक्रवारमां सिद्धिदात्री पूजामहानवमी
12 अक्टूबर 2024शनिवारविजय दशमी दशमी

ये भी पढ़ें

महाअष्टमी कब, 10 या 11 अक्टूबर को, जानें शुभ-मुहूर्त - Ashtami Kanya Pujan Time

विजयादशमी 2024 : जानें कब है दशहरा, तारीख, समय व महत्व - Dussehra 2024

नवरात्रि 2024: इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव - SHARDIYA NAVRATRI 2024

शारदीय नवरात्रि 2024: जानें, प्रमुख तिथियां, दुर्गा पूजा से जुड़ी मान्यताएं, अनुष्ठान व महत्व - Shardiya Navratri 2024

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.