ETV Bharat / entertainment

मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले से पहले सिनी शेट्टी का 140 करोड़ देशवासियों को संदेश, बोलीं- 'मैं वादा करती हूं...' - Sini Shetty Miss World 2024 finale

Sini Shetty Miss World 2024 Finale : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 फिनाले से पहले भारत को रिप्रजेंट कर रहीं सिनी शेट्टी ने 140 करोड़ देशवासियों से एक वादा किया है.

Sini Shetty
Sini Shetty
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 9, 2024, 11:33 AM IST

हैदराबाद : '9 मार्च 2024 ये तारीख 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत के लिए एक ऐतिहासिक तारीख बन सकती है. आज 9 मार्च 2024 को 28 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हम देशवासियों के लिए इसलिए खास है, क्योंकि हमारे देश की सुंदरी और मिस इंडिया (2022) का खिताब जीत चुकीं सिनी शेट्टी भी दुनियाभर के 115 देशों से आईं सुंदरियों से सीधा मुकाबला करेंगी. आज 9 मार्च को 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का फिनाले मुंबई में है. बीती 20 फरवरी से चल रही है ये प्रतियोगिता के हर राउंड को पार कर सिनी शेट्टी फिनाले में दस्तक दे चुकी हैं. 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 के फिनाले से पहले सिनी शेट्टी ने हम देशवासियों को एक संदेश के साथ विश्वास दिलाया है कि वह देश को प्राउड फील कराने का काम करेंगी.

सिनी शेट्टी ने देशवासियों से किया ये वादा

सिनी शेट्टी ने 9 मार्च को इस बिग इवेंट से पहले अपना एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सिनी ने इस वीडियो में क्लासिक डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की झलकियां भी फैंस को दिखलाई हैं. सिनी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, 'इंडिया ये आपके लिए, कल जब मैं वह सैश पहनूंगी, जिस पर मेरे दिल पर भारत लिखा होगा, मैं अपना सब कुछ देने और आप सभी को गौरवान्वित करने का वादा करती हूं.

सिनी शेट्टी के बारे में ?

सिनी का पूरा नाम सिनी सदानंद शेट्टी है. सिनी का जन्म 2 अगस्त 2001 में हुआ था और वह 22 साल की उम्र में इस बिग इवेंट में भारत को रिप्रजेंट करेंगी. सिनी मूलरूप से कर्नाटक की हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई मुंबई में हुई. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री ली है. सिनी एक ट्रैंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

सिनी ने साल 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा सिनी टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफुल एंड एनआईएफडी मिस टैलेंट सब-टाइटल्स अवार्ड जीत चुकी हैं. वहीं, सिनी फेमिना मिस इंडिया कर्नाटक भी रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें :

71वां मिस वर्ल्ड फिनाले: जानें कब-कहां देखें LIVE, भारत को कौन करेगी रिप्रजेंट, ये खिताब जीत चुकी हैं 6 भारतीय सुंदरियां

मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले : करण जौहर से नेहा कक्कड़ तक, ये इंडियन सेलेब्स करेंगे धमाका, जानें कौन करेगा जज

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.