ETV Bharat / entertainment

WATCH: 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब', आधी रात को सलमान खान ने 'थाला' को दिया बर्थ सरप्राइज - MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज, 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीती रात को क्रिकेटर ने अपने फैमिली के साथ मिलकर केक काटा. इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान धोनी के जन्मदिन के जश्न में सरप्राइज देने पहुंचे.

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jul 7, 2024, 6:59 AM IST

Updated : Jul 7, 2024, 7:20 AM IST

Salman Khan MS Dhoni
सलमान खान-एमएस धोनी (ANI)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं. इस खास अवसर पर 'थाला' को जन्मदिन की खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. इस बीच बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान 'कैप्टन कूल' को सरप्राइज देने के लिए बीती रात को उनके बर्थडे पार्टी के जश्न में शामिल हुए. सुपरस्टार ने बर्थडे पार्टी से धोनी संग अपनी तस्वीर शेयर की है और 'कैप्टन कूल' को बर्थडे विश किया है.

रविवार तड़के सलमान खान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह संग अपनी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब.' तस्वीर में 'टाइगर' को एमएस धोनी को प्रशंसा भरी निगाहों से देखते हुए देखा जा सकता हैं. वहीं, धोनी केक काटते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर धोनी के बर्थडे पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सलमान खान को धोनी के साथ उनका बर्थडे मनाते हुए देखा जा सकता है. अपनी खास डेनिम के साथ ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान बर्थडे बॉय के बगल में खड़े हैं. वहीं, धोनी ने एक नहीं, बल्कि तीन लोगों के लिए केक काटे. जब धोनी केक का एक टुकड़ा निकालते हैं, तो 'बजरंगी भाईजान' उन्हें इशारा करते हैं कि पहले इसे अपनी पत्नी साक्षी धोनी को खिलाएं. इसके बाद 'थाला' ने सलमान खान को केक काटकर खिलाया. दोनों सितारों का ये खास पल उनके फैंस का दिल छू लिया है.

साक्षी ने छूए धोनी के पैर
धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में धोनी को केक काटकर अपनी पत्नी को खिलाते हुए देखा जा सकता है. साक्षी केक खाने के बाद अपने पति का पैर स्पर्श करती हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए मिसेज धोनी ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माही.'

साक्षी के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया आई है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट बॉक्स में हैप्पी बर्थडे लिखा है. वहीं, करिश्मा तन्ना ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माही.' अन्य फैंस ने भी क्रिकेकर को बर्थडे विश किया है.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : Jul 7, 2024, 7:20 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.