ETV Bharat / entertainment

रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को दिया खास बर्थडे गिफ्ट, 'सिंघम अगेन' से शेयर किया धांसू लुक पोस्टर - Arjun Kapoor Singham Again

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jun 26, 2024, 5:42 PM IST

Arjun Kapoor's Look from Singham Again आज अर्जुन कपूर अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर रोहित शेट्टी ने अर्जुन और उनके फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. उन्होंने अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का लुक रिवील किया है.

Rohit Shetty
रोहित शेट्टी (IANS)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 26 जून को अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने उन्हें और उनके फैंस को शानदार गिफ्ट दे दिया है. उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और अर्जुन को बर्थडे विश किया. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने अर्जुन कपूर को मेंशन किया और कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन'.

Rohit Shetty
रोहित शेट्टी ने शेयर किया ये पोस्टर (INSTAGRAM)

फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे अर्जुन

फैंस रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अर्जुन फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं. नए लुक पोस्टर में उनके विलेन लुक को ही रिवील किया गया है. जिसमें वे काफी इंटेंस लग रहे हैं. वहीं फैंस उनका लुक देखकर फिल्म की रिलीज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. नए लुक में अर्जुन कपूर का चेहरा खून से लथपथ है और उन्होंने हाथ में हथियार पकड़ रखा है.

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर ने रीपोस्ट की स्टोरी (INSTAGRAM)

अर्जुन ने जताया आभार

रोहित शेट्टी की स्टोरी को अर्जुन ने रीपोस्ट किया और कैप्शन लिखा, 'रोहित शेट्टी सर, क्या गिफ्ट है, जन्मदिन पर एक और 'खतरे' का खुलासा. थैंक्यू सो मच'. सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. जिनमें से सभी के लुक मेकर्स ने रिवील कर दिए हैं. इतनी बड़ी और दिलचस्प कास्ट को एक साथ देखने के लिए दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.