ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, दो दिन कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी.

President Draupadi Murmu visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 3 hours ago

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति चार उच्च शिक्षा संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है . शुक्रवार और शनिवार को इन जिलों में कुछ स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है.

कैसा रहेगा दौरे का पहला दिन : मुर्मू शुक्रवार सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाएंगी, जहां वो दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना होंगी. मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति नवा रायपुर में 'पुरखौती मुक्तांगन' (एक आदिवासी संग्रहालय) भी जाएंगी. जहां वो स्थानीय आदिवासियों के साथ बातचीत करेंगी.

शनिवार का शेड्यूल : शनिवार की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी.फिर कार्यक्रमों के लिए भिलाई आईआईटी के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी. इसके बाद मुर्मू राजधानी रायपुर वापस लौटेंगी.फिर नवा रायपुर में पंडित दीनदयाल मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी.

राष्ट्रपति के 26 अक्टूबर का कार्यक्रम :

  • सुबह 9:00 बजे रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी.
  • सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी.
  • सुबह 11:00 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
  • दोपहर 1:30 बजे भिलाई से रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
  • दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
  • शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी.

इलेक्ट्रिक झालर ने छीनी मिट्टी के दीयों की रौनक, कुम्हारों पर मंडराया आर्थिक संकट

चक्रवाती तूफान दाना से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, इस दिन बारिश के आसार

रिश्वतखोर बाबू के खिलाफ ACB की कार्रवाई तेज, बैंक और लॉकर्स की हुई जांच

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.