ETV Bharat / bharat

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, अमित शाह फिर बने गृह मंत्री, शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट - Ministers Portfolio

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jun 10, 2024, 7:19 PM IST

Cabinet Ministers Portfolio: पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है. पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है. जानें किस मंत्री को कौन मंत्रालय मिला..

Cabinet Ministers Portfolio
मंत्रियों के विभागों का बंटवारा (ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक हुई. बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे. इसके अलावा नितिन गडकरी को भी फिर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एस जयशंकर भी विदेश मंत्री पद पर बने रहेंगे.

वहीं, पहली बार विदिशा से सांसद चुनकर मोदी कैबिनेट में शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय के साथ आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिली है.

अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर रेल मंत्री बनाया गया है. रेल के साथ सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी उनके पास रहेगा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है.

मंत्रियों और विभागों की सूची

  • राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय
  • अमित शाह - गृह मंत्रालय
  • एस जयशंकर - विदेश मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्रालय
  • नितिन गडकरी - सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय
  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रमीण विकास मंत्रालय
  • अश्विनी वैष्णव - रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री
  • पीयूष गोयल - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया - संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
  • भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • जी किशन रेड्डी - कोयला और खनन मंत्रालय
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह - पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री
  • सर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • प्रह्लाद जोशी - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
  • जुएल ओरांव - जनजातीय मामले
  • गजेंद्र सिंह शेखावत - संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
  • मनसुख मांडविया- श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
  • किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
  • मनोहर लाल - ऊर्जा और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
  • जीतन राम मांझी - एमएसएमई मंत्रालय
  • चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  • राम मोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • सीआर पाटिल - जल शक्ति मंत्रालय
  • हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • गिरिराज सिंह - कपड़ा मंत्रालय
  • एचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम और इस्पात मंत्रालय
  • अन्नपूर्णा देवी - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • सुरेश गोपी - राज्य मंत्री (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय)

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, सभी की निगाहें विभागों के बंटवारे पर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.