हैदराबाद: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के प्रचार अभियान आज थम गया. बता दें, सेकेंड फेज के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं, इस चरण में करीब 1206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 जून को होगा. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कमर कस ली है.
आइये डालते हैं दूसरे चरण की वोटिंग सीट पर एक नजर
![LOK SABHA ELECTION 2024](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/24-04-2024/21300383_pic.jpg)
राज्य | लोकसभा सीटें |
केरल | सभी 20 लोकसभा सीट |
कर्नाटक | 14 |
राजस्थान | 13 |
असम | 05 |
बिहार | 05 |
छत्तीसगढ़ | 03 |
जम्मू एवं कश्मीर | 01 |
मध्य प्रदेश | 06 |
महाराष्ट्र | 08 |
त्रिपुरा | 01 |
उत्तर प्रदेश | 08 |
पश्चिम बंगाल | 03 |
इन सीटों पर होगा मतदान
![LOK SABHA ELECTION 2024](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/24-04-2024/21300383_3.jpg)
राज्य | लोकसभा क्षेत्र |
असम | दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव |
बिहार | किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका |
छत्तीसगढ़ | राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर |
जम्मू-कश्मीर | जम्मू लोकसभा |
कर्नाटक | उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार |
केरल | कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम |
मध्य प्रदेश | टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद |
महाराष्ट्र | बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी |
राजस्थान | टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा |
त्रिपुरा | त्रिपुरा पूर्व |
उत्तर प्रदेश | अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा |
पश्चिम बंगाल | दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट |
इनकी किस्मत का होगा फैसला
![LOK SABHA ELECTION 2024](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/24-04-2024/21300383_4.jpg)
प्रमुख उम्मीदवार | पार्टी | संसदीय क्षेत्र |
हेमा मालिनी | बीजेपी | मथुरा |
अरुण गोविल | बीजेपी | मेरठ |
राहुल गांधी | कांग्रेस | वायनाड |
एनी राजा | सीपीआई | वायनाड |
के सुरेंद्रन | बीजेपी | वायनाड |
शशि थरूर | कांग्रेस | तिरुवनंतपुरम |
राजीव चंद्रशेखर | बीजेपी | तिरुवनंतपुरम |
ओम बिरला | बीजेपी | कोटा |
ये भी जानें
![LOK SABHA ELECTION 2024](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/24-04-2024/21300383_5.jpg)
राज्य | प्रत्याशियों की संख्या |
असम | 61 |
बिहार | 50 |
छत्तीसगढ़ | 41 |
जम्मू-कश्मीर | 22 |
कर्नाटक | 247 |
केरल | 194 |
मध्य प्रदेश | 88 |
महाराष्ट्र | 204 |
राजस्थान | 152 |
त्रिपुरा | 9 |
उत्तर प्रदेश | 91 |
पश्चिम बंगाल | 47 |