ETV Bharat / bharat

खराब मौसम का असर; मुंबई से लखनऊ आने-जाने वाली कई उड़ानें घंटों लेट, दो फ्लाइट कैंसिल - Lucknow Airport

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Sep 26, 2024, 11:17 AM IST

मुंबई में भारी बारिश का असर लखनऊ एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा है. लखनऊ एयरपोर्ट पर मुंबई से आने व जाने वाली उड़ानें बुधवार रात से ही विलंबित चल रही हैं. गुरुवार सुबह मुंबई से आने-जाने वाली 1-1 उड़ान रद्द कर दी गई है.

खराब मौसम का असर मुंबई की फ्लाइट पर पड़ा है.
खराब मौसम का असर मुंबई की फ्लाइट पर पड़ा है. (Photo Credit; ETV Bharat)

लखनऊ : मुंबई में भारी बारिश का असर लखनऊ एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा है. लखनऊ एयरपोर्ट पर मुंबई से आने व जाने वाली उड़ानें बुधवार रात से ही विलंबित चल रही हैं. गुरुवार सुबह मुंबई से आने-जाने वाली 1-1 उड़ान रद्द कर दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. जिसकी वजह से आज दिन भर मुंबई जाने वाली उड़ानों पर असर पड सकता है.

बुधवार देर रात मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 544 अपने निर्धारित समय 21.20 के बजाय 22.35 तथा मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या I5670 अपने निर्धारित समय 2.55 मिनट के बजाय करीब 2 घंटे 25 मिनट विलंब से 1.21 पर लखनऊ पहुंच सकी. वहीं गुरुवार सुबह 6.45 पर मुंबई से चलकर लखनऊ आने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6ई643 रद्द कर दी गई. इसी तरह लखनऊ से सुबह 7.15 पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6ई2238 रद्द कर दी गई.

इसी तरह बुधवार देर रात लखनऊ से पुणे जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6ई118 अपने निर्धारित समय 21.45 के बजाय 23.04 पर तथा 21.55 पर लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई2058 23.29 पर व एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या I51305 अपने निर्धारित समय 23.35 की बजाय करीब ढाई घंटा विलंब 2.05 पर उड़ान भर सकी.

बुधवार देर शाम लखनऊ से मुंबई जाने वाली आकाशा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1525 अपने निर्धारित समय 19.40 पर मुंबई पहुंची लेकिन वहां मौसम खराब होने की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा विमान उतारने की परमिशन न मिलने पर गोवा एयरपोर्ट पर उतारा गया. बुधवार को मुंबई में मौसम ज्यादा खराब होने की वजह से बड़ी संख्या में विमान का डायवर्सन किया गया था.

यह भी पढ़ें : आबू धाबी से लखनऊ आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इंमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या रही वजह - Emergency landing of Lucknow flight

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.