ETV Bharat / bharat

आज आगरा से निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 7 साल बाद एक साथ नजर आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 25, 2024, 7:05 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Congress Bharat Jodo Nyaya Yatra) आज आगरा पहुंचेगी. इसे लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है. जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं.

िे्प
पि्े

आगरा : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार (आज) आगरा में प्रवेश करेगी. शनिवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत मुरादाबाद से हुई. इसके बाद यह यात्रा अमरोहा, संभल होते हुए शाम को बुलंदशर पहुंची थी. इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं थीं. आज यात्रा आगरा पहुंच रही है. खास बात यह है कि राहुल-प्रियंका के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इसमें नजर आएंगे. सात साल बाद दोनों एक साथ आ रहे हैं.

पेि्
अखिलेश यादव

यूपी के दो लड़के साझा करेंगे मंच : कांग्रेस और सपा गठबंधन के बाद कांग्रेसी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. कई दिनों से वे यात्रा की तैयारियों में जुटे थे. कांग्रेसियों का कहना है कि सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद राहुल और अखिलेश एक साथ मंच साझा करेंगे. उस दौरान दोनों को 'यूपी के दो लड़के' कहा गया था.

कांग्रेस की ओर से देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. इसकी कमान सांसद राहुल गांधी के कंधों पर है. कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर आगरा में तेजी से प्रचार-प्रसार किया गया है. लोगों को यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया है.

प्रियंका गांधी.
प्रियंका गांधी.

ये रहेगा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में जगह जगह स्वागत किया जाएगा. शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी बगिया से प्रवेश करेगी. इसमें शामिल कांग्रेसी पदयात्रा निकालेंगे. इसके बाद डाॅ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. फिर सौ फुटा रोड से गाड़ियों में सवार होकर काफिला शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा इटौरा पहुंचेगी. फतेहपुर सीकरी से होती हुई यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी.

यह भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी बोले- देश के युवा 12 घंटे चला रहे मोबाइल, अडानी-अंबानी के बेटे 24 घंटे गिन रहे नोट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.