उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, तिलक भवन में अदिति सिंह से की मुलाकात

By

Published : May 15, 2019, 2:56 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को तिलक भवन में रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की और उनके ऊपर हुए हमले की जानकारी ली. दरअसल 14 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अदिति सिंह पर हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गई थीं.

विधायक अदिति सिंह से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज करीब 12 बजकर 30 मिनट पर केंद्रीय कार्यालय तिलक भवन पहुंची. इस दौरान प्रियंका रायबरेली सदर से विधायक आदिति सिंह से भी मुलाकात की और उनके ऊपर हुए हमले के बारे में जानकारी हासिल की. इसके अलावा प्रियंका गांधी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की.

प्रियंका से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अखिलेश सिंह

  • इसी बीच रायबरेली के पूर्व विधायक और अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की.
  • करीब आधे घंटे से कुछ ज्यादा समय तिलक भवन में रुकने के बाद प्रियंका का काफिला फुरसतगंज के लिए निकल गया, जहां से उनका वाराणसी के लिए रवानगी का कार्यक्रम है.

बताते चलें कि, 14 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह पर हमला हुआ था, जिसमें अदिति सिंह घायल हो गई थीं. घटना के बाद अदिति सिंह ने हमले को लेकर लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह और उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह पर आरोप लगाया था.

Last Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details