उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ का चुनाव परिणाम घोषित

By

Published : Jan 25, 2021, 9:59 PM IST

उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ इलाहाबाद चुनाव की मतगणना उच्च न्यायालय परिसर स्थित मार्बल हॉल में सम्पन्न हुई. कमलेश कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आलोक कुमार निरंजन को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट.
इलाहाबाद हाईकोर्ट.

प्रयागराज:उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ इलाहाबाद चुनाव की मतगणना उच्च न्यायालय परिसर स्थित मार्बल हॉल में सम्पन्न हुई. देर रात जारी परिणाम के अनुसार कमलेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक कुमार निरंजन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार शुक्ल महासचिव, विजयानन्द द्विवेदी संयुक्त सचिव, गवेन्द्र सिंह सहायक सचिव, बृजेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष, पंकज कुशवाहा खेल सचिव घोषित किया गया.

12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पाण्डेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आजम, सचिन्द्र नाथ, आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक कुमार भास्कर और अखलेश कुमार निर्वाचित घोषित हुए. परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी रजिस्ट्रार (न्यायिक) एनसी पाण्डेय और दिनेश कुमार सिंह ने की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details