उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

डिप्टी आरएमओ पर आरोप लगाकर किसानों ने फूंका पुतला, धान जलाकर मंडी में प्रदर्शन

By

Published : Oct 15, 2022, 4:33 PM IST

पीलीभीत की धरातल पूरनपुर मंडी में किसानों ने धान जलाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते हुए किसानों ने डिप्टी आरएमओ पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका.

etv bharat
किसानों ने फूंका पुतला

पीलीभीत: एक तरफ उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो गई है. तो वहीं, दूसरी तरफ धान खरीद में केंद्र प्रभारियों व अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर किसानों ने पूरनपुर मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया. भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में डिप्टी आरएमओ का पुतला भी फूंका गया.

धरातल पूरनपुर मंडी में शनिवार को बड़ी संख्या में किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एकत्र हुए थे. जहां किसानों की समस्याओं का समाधान न करने बाद धान खरीद में मनमानी बरतने का आरोप लगाकर किसानों ने प्रदर्शन किया. भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह ने बताया कि डिप्टी आरएमओ से जब किसानों की समस्याओं के लिए संपर्क साधा जाता है, तो वह फोन काट देते हैं और बात नहीं करते हैं. इसके साथ ही तमाम अन्य संगीन आरोप भी किसानों द्वारा डिप्टी आरएमओ पर लगाए गए. इसके बाद किसानों ने डिप्टी आरएमओ का पुतला मंडी परिसर में ही फूंक कर प्रदर्शन किया.

मंडी में प्रदर्शन करते किसान
नहीं सुधरी व्यवस्था तो निकलेगी ट्रैक्टर रैली:भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में किसानों ने धान की होली जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया. इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष स्वराज सिंह ने कहा कि अगर व्यवस्थाओं में समय रहते सुधार नहीं होता है, तो भारतीय किसान यूनियन आगामी रणनीति तैयार करेगी. जल्द किसानों को साथ लेकर एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन भी किया जाएगा.एसएमओ पर भी लगा लापरवाही का आरोप: प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने बताया कि पूरनपुर में तैनात एसएमओ राम कैलाश सोनकर को भी कई बार किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है. वह लंबे समय से पूरनपुर में तैनात हैं और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की वजह व अन्य कामों में जुटे रहते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details