उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

मिर्जापुर: जल निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

By

Published : Dec 17, 2019, 6:42 PM IST

Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जल निगम संयुक्त समिति ने जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जल निगम सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है.

etv bharat
जल निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

मिर्जापुर: जल निगम में सातवां वेतनमान लागू करने और जल निगम को पूर्ववत सरकारी विभाग में परिवर्तित किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति ने जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जल निगम समिति ने साथ ही जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा.

जल निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन.

जल निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

  • उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति के आह्वान पर मंगलवार को मिर्जापुर जल निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया.
  • विरोध प्रदर्शन कर रहे जल निगम कर्मचारियों ने कहा कि न समय पर वेतन मिलता है और न पेंशन.
  • सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर जल निगम कर्मचारियों ने मशाल जुलूस के माध्यम से विरोध जताया.
  • जल निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती तो हम जल निगम की सारी सेवाएं ठप कर देंगे.

इसे भी पढ़ें -जामिया हिंसा : SC ने याचिकाकर्ता को दिल्ली हाईकोर्ट जाने का दिया आदेश

यह है प्रमुख मांगें
जल निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेश चंद शर्मा ने बताया कि जल निगम में सातवां वेतनमान लागू किए जाने, जल निगम को पूर्ववत शासकीय विभाग में परिवर्तित किया जाए, बकाया एरियर का भुगतान किया जाए, मृतक आश्रित कोटे को जो बंद कर दिया गया है, वह शुरू किया जाए. सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन बांधने संबंधित जो रोके गए वह भी शुरू किया जाएं. शासकीय विभागों की तरह चिकित्सा व्यवस्था शासन के आदेशानुसार जल निगम को दिया जाए और पेंशनरों पर महंगाई राहत को दिया जाए.


Last Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details