लखनऊ: राजधानी में अब धीरे-धीरे जनजीवन पहले जैसे सामान्य होने लगा है. लॉकडाउन लागू होने के समय से जिला प्रशासन लगातार शहरवासियों को हरसंभव मदद देने का प्रयास कर रहा है. इस दौरान सब्जियों, फलों और अनाजों के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं.
डीएम ने जारी की रेट लिस्ट
अनलॉक-1 में शहरवासियों को सभी सामान उचित दामों में उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव रियायतें दिये जाने के निर्देश दिए गए थे. प्रशासन ने इसके लिए सभी सामानों की रेट लिस्ट जारी की. साथ ही ये निर्देश दिए कि कोई भी सामान ज्यादा दाम पर न बेचे जाएं. सोमवार को राजधानी में फलों, अनाजों व सब्जियों के दाम निम्नलिखित हैं-
सब्जियों के नाम | दाम (प्रति किलो) |
आलू | 25 रुपये |
बैंगन | 30 रुपये |
परवल | 40 रुपये |
कटहल | 35 रुपये |
हरी मिर्च | 45 रुपये |
अदरक | 50 रुपये |
लहसुन | 150 रुपये |
पालक | 30 रुपये |
करेला | 45 रुपये |
टमाटर | 25 रुपये |
अरबी | 35 रुपये |
शिमला मिर्च | 35 रुपये |
कद्दू | 20 रुपये |
भिंडी | 35 रुपये |
धनिया | 40 रुपये |
कच्चा आम | 30 रुपये |
खीरा | 40 रुपये |
लौकी | 10 रुपये |
तोरई | 20 रुपये |
प्याज | 25 रुपये |
नींबू | 50 रुपये |