उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

किसानों की केंद्र से बनते-बनते बिगड़ी बात, शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली कूच

केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और भारतीय किसान संगठन के बीच चल रही वर्ता विफल हो गई, जिसके बाद अब BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने शनिवार सुबह छह बजे दिल्ली कूच की बात कही है.

By

Published : Sep 21, 2019, 7:45 AM IST

किसानों की केंद्र से बनते-बनते बिगड़ी बात.

नई दिल्ली/नोएडा:भारतीय किसान संगठन की केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता विफल रही. डेढ़ घंटे चली किसान और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची. भारतीय किसान संगठन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने शनिवार सुबह छह बजे दिल्ली कूच की बात कही है.

किसानों की केंद्र से बनते-बनते बिगड़ी बात.

एक घंटे चली वार्ता
केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय के डायरेक्टर एसएस तोमर, नोएडा जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी समेत दिल्ली के स्पेशल सेल के भी अधिकारी मौजूद रहे. एक घंटे चली वार्ता के दौरान बीच में सहमति भी बनी और तारीख निर्धारित हुई, लेकिन अचानक वार्ता के अंत में आते-आते किसान अपनी मांगों को लेकर बिफर पड़े और बात बिगड़ गई.

बात बनते-बनते बिगड़ गई
BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि और जिला प्रशासन हमारे अधिकारों का मजाक बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय से आए प्रतिनिधियों ने आठ
मांगे पूरी मानने की बात कही, लेकिन बाकी बची सात मांगों पर गोलमोल जवाब देने लगे और 20 दिन की तारीख को और आगे बढ़ाने की बात कही, जिस पर बात बिगड़ गई.

हो सकता है बड़ा हंगामा
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार सुबह छह बजे दिल्ली कूच की बात कही और कहा कि हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ दिल्ली जाएंगे. अगर पुलिस बल ने रोकने की कोशिश की तो वहीं बीच सड़क पर बैठ जाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details