उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मिथिलेश त्रिपाठी बने भाजपा जिलाध्यक्ष

अंबेडकरनगर में भाजपा ने मिथिलेश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. कपिल देव ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पार्टी ने मिथिलेश त्रिपाठी को यह जिम्मेदारी सौंपी.

By

Published : Apr 7, 2021, 5:54 AM IST

etv
भाजपा

अम्बेडकरनगर : पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. कपिल देव की जगह पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले मिथिलेश त्रिपाठी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया है.

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दिया त्यागपत्र

दरअसल भाजपा ने यह किया था कि पार्टी का कोई भी पदाधिकारी पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा. इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. खबर है कि कपिल देव अब अकबरपुर विधानसभा के एक वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने अब जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है. मिथिलेश इससे पहले पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. पंचायत चुनाव में पार्टी की नैया पार करना इनकी अहम जिम्मेदारी होगी.

इसे भी पढ़ें -नदी में डूबे इंजीनियरिंग छात्र, पुलिस बोली 'तुम्हारे भाई हैं खुद नदी में कूद कर करो तलाश'

ABOUT THE AUTHOR

...view details