राजस्थान

rajasthan

संविधान सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि दायित्व भी देता है: राज्यपाल मिश्र

By

Published : Dec 21, 2019, 7:43 PM IST

उदयपुर पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए जहां राज्यपाल ने संविधान की महत्ता को समझाया. साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई.

संविधान की शपथ, Oath of constitution
संविधान की शपथ

उदयपुर. राजस्थान के राज्यपाल अपने तीन दिवसीय प्रवास पर झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच रहे हैं. इस दौरान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए जहां राज्यपाल ने संविधान की महत्ता को समझाया.

राज्यपाल ने दिलाई संविधान की शपथ

साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी को संविधान की शपथ भी दिलवाई. इस दौरान उन्होंने संविधान के अधिकारों के साथ ही संविधान के दायित्व की जानकारी भी दी. इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान की पूरी जानकारी बहुत कम लोगों को है आमतौर पर लोग सिर्फ संविधान के अधिकारों की बात करते हैं.

पढ़ें- RSS के ब्राह्मनिकल हिंदुत्व राष्ट्र बनाने के एजेंडे पर हो रहा काम, आज धर्म तो कल भाषा के नाम पर बांटेगी सरकार : एनी राजा

लेकिन हमारे संविधान में हमें अधिकारों के साथ ही दायित्व भी दिए गए हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है और देश के हर नागरिक को संविधान के अधिकारों के साथ दायित्व का भी पालन करना चाहिए. वहीं, इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया कि उन्होंने संविधान की शपथ हर कार्यक्रम में लेने का फैसला क्यों किया. उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के मौके पर जब वह वकीलों के बीच गए तब यह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इस दौरान कई वकीलों ने राज्यपाल को यह बात कही कि उन्हें संविधान के इस पक्ष की जानकारी नहीं थी जिसके बाद राज्यपाल ने यह फैसला लिया कि अब वह जब भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाएंगे तो संविधान की शपथ सभी को दिलाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details