राजस्थान

rajasthan

चूरू में 2 दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ी ठंड, दिन और रात के तापमान हुआ कम

By

Published : Jan 9, 2021, 2:29 AM IST

चूरू में 2 दिनों की राहत के बाद फिर से सर्दी ने अपने तेवर दिखाए हैं. एक ही दिन में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है.

चूरू न्यूज़, weather news, ठंड का मौसम
चूरू में फिर बढ़ी ठंड

चूरू.जिले में 2 दिनों की राहत के बाद फिर से ठंड ने अपने तेवर दिखा दिए हैं. सर्दी ने यहां फिर से सितम ढहाना शुरू कर दिया है. शीतलहर के साथ हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर यहां फिर से शुरू हो गया है. शुक्रवार को यहां दिनभर हल्का कोहरा छाया रहा और सूर्य के दर्शन नहीं हुए.

पढ़ें:किसानों को अगली बैठक के लिए 7 दिन बाद का समय देना मोदी सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है: CM गहलोत

महज तीन दिनों में ही रात के पारे में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां एक ही दिन में रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

चूरू में फिर बढ़ी ठंड
पढ़ें:Special : निकाय चुनाव के रण में BJP के दिग्गजों की साख होगी दांव पर...परिणाम से बनेगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट

5 जनवरी को यहां अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 6 जनवरी से गिरावट शुरू हुई. इसका असर यह रहा कि 6 जनवरी को यहां अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 7 जनवरी को यहां अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2 दिनों की राहत के बाद फिर से शुरू हुए सर्दी के दौर से लोग आहत हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं, माना जा रहा है ठंड का यह मौसम रबी की फसल के लिए लाभदायक साबित होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details