राजस्थान

rajasthan

Mahashivratri 2022 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

By

Published : Feb 28, 2022, 10:37 PM IST

Updated : Mar 1, 2022, 1:48 PM IST

महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं (Ashok Gehlot wishes on Mahashivratri 2022) दी है. गहलोत ने अपने संदेश में कामना कि है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ता रहे.

Ashok gehlot good wishes on Mahashivratri 2022
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. गहलोत ने कहा कि (CM Gehlot message on Mahashivratri 2022) महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है. भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव हैं.

उन्होंने अपने संदेश में कहा भोलेनाथ भक्तों पर हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं और उनके कष्टों को दूर करते हैं. वे हमें समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं. मुख्यमंत्री ने कामना कि है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ता रहे. साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना प्रोटोकॉल की पालना की भी अपील की है. सीएम गहलोत ने कहा कि अभी संक्रमण का खतरा पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग हमेशा करें. गहलोत ने कहा कि अभी सतर्कता ही इसका बचाव है.

महाशिवरात्रि पर सीएम अशोक गहलोत ने पूजा-अर्चना की. उन्होंने मुख्यमंत्री निवास स्थित शिव मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की. गहलोत ने देश-प्रदेश में सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की.

पढ़ें:Mahashivratri Festival : द्रविड़ शैली में बना राजस्थान का एकमात्र शिव मंदिर.... 'झारखंड महादेव मंदिर' पर लगती है कतार

देश में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. भक्त अपने आराध्य देव महादेव की पूजा करेंगे छोटी काशी में भी महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिलेगी.

Last Updated : Mar 1, 2022, 1:48 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details