राजस्थान

rajasthan

भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान इन दो दिग्गज नेताओं ने ली भगवान शिव की शरण...बना चर्चा का विषय

By

Published : Jul 14, 2021, 4:11 PM IST

Updated : Jul 14, 2021, 4:57 PM IST

राजस्थान में बढ़ते अपराध के खिलाफ जयपुर शहर भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के बाद नेताओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी किया.

भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन, BJP leaders protest
प्रदर्शन के दौरान शिव की पूजा

जयपुर. प्रदेश में कथित रूप से बढ़ते अपराधों के खिलाफ जयपुर शहर भाजपा के नेता बुधवार को सड़कों पर उतरे. प्रदेश गहलोत सरकार के आम सिविल लाइन फाटक पर हल्ला भी बोला.

पढ़ेंःThird Wave आ नहीं रही, हम लापरवाही कर के बुला रहे हैं - CM अशोक गहलोत

इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो दिग्गज नेता यहां बने मंदिर में भगवान शिव की शरण में पहुंच गए और जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने में व्यस्त हो गए. विरोध प्रदर्शन के दौरान इन नेताओं का ये धार्मिक अनुष्ठान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भाजपा का विरोध प्रदर्शन

भगवान शिव की शरण में जाने वाले ये दिग्गज राजनेता हैं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत. दोनों ही नेता सिविल लाइंस फाटक से कुछ कदम पहले बने भगवान शिव के मंदिर में पहुंचे यह घटना तब हुई जब सिविल लाइंस फाटक के आसपास भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की पुलिस से झड़प चल रही थी, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के बीच अशोक परनामी और राजपाल सिंह शेखावत मंदिर में बने शिवलिंग पर जल अर्पण कर रहे थे.

पढ़ेंःRPSC: आयोग सदस्य राजकुमारी गुर्जर के पति रिटायर्ड आईपीएस भैरू सिंह को एसीबी ने पेशी के लिए भेजा नोटिस

राजनीति में राजपाल सिंह शेखावत और अशोक परनामी पुराने मित्र हैं और इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भी यह दोनों ही नेता साथ साथ चल रहे थे. भाजपा मुख्यालय से सिविल लाइंस फाटक तक बकायदा रैली में शामिल भी हुए, लेकिन बीच में ये दोनों शिव मंदिर में चले गए कुछ कार्यकर्ता भी इस दौरान उनके साथ मंदिर परिसर में चले गए हालांकि दोनों ही नेताओं ने पूजा अर्चना करने के बाद भगवान शिव के समक्ष क्या राजनीतिक अर्जी लगाई, फिलहाल ये ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है.

Last Updated : Jul 14, 2021, 4:57 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details