मध्य प्रदेश

madhya pradesh

लोकतंत्र सम्मान दिवस: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया कमलनाथ सरकार गिराने का आरोप

By

Published : Mar 21, 2021, 4:40 PM IST

झाबुआ। कांग्रेस कार्यकताओं ने 'लोकतंत्र सम्मान दिवस' मनाया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर झाबुआ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली. कांग्रेस के इस कार्यक्रम में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पेटलावद विधायक वाल सिंह मेड़ा, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, प्रदेश प्रभारी के रूप में भेजे गए अरविंद जोशी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता शामिल हुए. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कमलनाथ सरकार को छल और धनबल से गिराने का आरोप लगाया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details