मध्य प्रदेश

madhya pradesh

खरगोन: नवमी पर निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा, श्रद्धालुओं में नजर आया उत्साह

By

Published : Oct 7, 2019, 9:36 PM IST

खरगोन। जिले के सेगांव में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई. यात्रा डीजे की धुन पर स्थानीय श्रीराम मंदिर से प्रारम्भ हुई. यात्रा में नगरवासी जयकारे लगाते हुए 251 फीट लंबी चुनरी को थामे हुऐ चल रहे थे. यात्रा का नगर मे जगह- जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया. लालबाई फूलबाई माताजी के दरबार मे पहुंचने पर माता को चुनरी चढ़ाई गई. साथ ही विधी विधान से पूजन के बाद छप्पन भोग लगा कर महाआरती की गयी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details