मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Datia News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भगवा रंग में रंगे, पीताम्बरा मंदिर में की पूजा-अर्चना

By

Published : Jul 18, 2023, 8:10 PM IST

भगवा रंग में रंगे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

दतिया।पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे. यहां दिग्विजय सिंह भक्ति भाव के रंग, भगवा रंग में रंगे नजर आए. दिग्विजय सिंह प्रथम दृष्टया भगवा रंग में साधु की तरह नजर आ रहे थे. दिग्विजय सिंह ने माता पीतांबरा के दर्शन करने के पश्चात भगवान बनखंडेश्वर महादेव के दर्शन किए. इसके बाद दिग्विजय सिंह दतिया के उनाव बालाजी पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के घर पहुंचकर उससे मुलाकात की. स्थानीय लक्ष्मी वाटिका में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 21 जुलाई को ग्वालियर में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली के संबध में चर्चा की. दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी जमकर बरसे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details