मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

उमरिया: नारी सशक्तिकरण को लेकर सामाजिक संस्था ने निकाली सम्मान यात्रा

नारी सशक्तिकरण को लेकर उमरिया में सामाजिक संस्था ने नारी सम्मान यात्रा निकाली.यह यात्रा स्थानीय सरस्वती विद्यालय से शुरु होकर कालरी स्टेडियम पर समाप्त हुई. इस यात्रा का मकसद नारी के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.

By

Published : Jan 23, 2021, 10:43 PM IST

nari samman yatra for women's empowerment
नारी सशक्तिकरण

उमरिया। जिले के पाली नगर में समर्थन हेल्थ एंड सोशल फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के प्रमुख नीरज राय के नेतृत्व में नारी सम्मान व सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला सम्मान यात्रा का कार्यक्रम किया गया. यह सम्मान यात्रा स्थानीय सरस्वती विद्यालय से आरम्भ होकर समूचे नगर का भ्रमण कर स्थानीय कालरी स्टेडियम में सम्पन्न हुई.

आयोजित की गई कई प्रतियोगिता

जहां छात्रों के लिए रंगोली चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही मंच के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. जिसकी जमकर सराहना हुई. कार्यक्रम में शामिल पुलिस, एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details