मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया खेत धरना प्रदर्शन

सिंगरौली में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध खेत धरना प्रदर्शन किया. किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

By

Published : Dec 14, 2019, 7:49 PM IST

BJP protests in Singrauli
भाजपा ने किया खेत धरना प्रदर्शन

सिंगरौली। जिले में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध खेत धरना प्रदर्शन किया. जहां धरना प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र गोयल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार सत्ता में आने के बाद से ही किसानों की उपेक्षा कर रही है. किसानों के साथ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

भाजपा ने किया खेत धरना प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में बैढ़न मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के बगल में खेत धरना प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस दो लाख रुपए कर्ज माफ करने का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सका. वीरेंद्र गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है. एक साल बीत जाने के बाद भी किसानों की कर्ज माफी नहीं की और ना ही युवाओं को 70% रोजगार मिला.

ABOUT THE AUTHOR

...view details