मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पारा 12 डिग्री के नीचे, लोग अलाव का ले रहे सहारा

मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है. जिसके चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

By

Published : Nov 28, 2020, 9:55 AM IST

Outbreak of cold
ठंड का प्रकोप

राजगढ़। उत्तरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. जिसके चलते कोहरा भी छाने लगा है. वहीं उत्तरी हवा का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है.ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

राजगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा, लोकिन शुक्रवार को इसमें और भारी गिरावट देखने को मिली, और यह तापमान न्यूनतम 12 डिग्री पर पहुंच गया है, तो वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, अब जि ले का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

मौसम विभाग विभाग का कहना है कि आने वाले समय में उत्तरी हवाओं का असर दिखेगा, और तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, यानी आने वाले दिनों में पारा 12 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details