मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट मिला, राजगढ़ से लड़ाने की मांग

दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट मिलने के बाद विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर पहुंचकर दिग्विजय सिंह से भोपाल के स्थान पर राजगढ़ से चुनाव लड़ने की मांग की है.

By

Published : Mar 24, 2019, 2:01 PM IST

राजगढ़ से दिग्विजय के चुनाव लड़ाने की मांग

इंदौर। दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट दिए जाने के बाद उन्हें राजगढ़ से चुनाव लड़ाने की मांग भी तेज हो गई है. दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट मिलने के बाद विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर पहुंचकर दिग्विजय सिंह से भोपाल के स्थान पर राजगढ़ से चुनाव लड़ने की मांग की है.

लंबे अर्से पहले राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को पार्टी द्वारा भोपाल से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद राजगढ़ के विधायक समेत कांग्रेस नेता निराश हैं. शनिवार को जैसे ही दिग्विजय सिंह के भोपाल से लड़ने की घोषणा हुई, राजगढ़ के विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं ने इंदौर के रेडिसन होटल पहुंचकर दिग्विजय सिंह से पार्टी का यह फैसला बदलवाने की मांग की.

राजगढ़ से दिग्विजय के चुनाव लड़ाने की मांग

ब्यावरा समेत राजगढ़ के लोगों ने बताया की दिग्विजय सिंह पहले भी वहां सांसद रहे हैं और इस बार लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले से ही सभी विधायक एवं कार्यकर्ता उनके राजगढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर आश्वस्त थे. ऐन मौके पर पार्टी ने उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया जो उन्हें मंजूर नहीं है. बताया ये भी जा रहा है कि दिग्विजय सिंह भी भोपाल से लड़ने के इच्छुक नहीं है. वह भी राजगढ़ से लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details