भोपाल।प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है. एक तरफ कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. देर शाम कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया, जो इस तरह है.
- भारत भूषण राव, वर्तमान पदस्थापना- सहायक पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय पुलिस महा निरीक्षक होशंगाबाद जोन, नवीन पदस्थापना -पुलिस अधीक्षक वाहन प्रशिक्षण शाला भोपाल
- विवेक कुमार लाल, वर्तमान पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दमोह, नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिंडोरी
- शिव कुमार सिंह, वर्तमान पदस्थापना -अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला डिंडोरी, नवीन पदस्थापना- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला, दमोह