मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों का तबादला, नया पदस्थापना आदेश जारी

राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों का ट्रांसफर कर नया पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिया है.

By

Published : Feb 5, 2020, 7:56 AM IST

officials of indian forest services transferred
भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. वन संरक्षक सीधी बृजेन्द्र झा को मुरैना और उप वन संरक्षक अशोक कुमार को उप-संचालक संजय टाइगर रिजर्व में पदस्थ किया गया है.

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले

वन मंडलाधिकारियों में संजीव झा को छतरपुर वन मंडल, राखी नंदा को राज्य वन विकास निगम, एसकेएस तिवारी को छिंदवाडा, एनएस यादव को सिवनी, अनुपम सहाय को बड़वानी, गौरव चौधरी को दक्षिण बालाघाट, बृजेन्द्र श्रीवास्तव को उत्तर बालाघाट, संजय कुमार चौहान को मंदसौर, केएस पट्टा को डिंडौरी और एमपी सिंह को सीधी वन मंडल में ट्रांसफर किया गया है.

वन मंडलाधिकारी एमएल हरित को झाबुआ वन मंडल, टीएस सूलिया को इंदौर, अनुराग कुमार को दक्षिण बालाघाट, एए अंसारी को खंडवा, नरेश दोहरे को हरदा, शिवाजी त्रिपाठी को उप वन संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल, प्रकाश कुमार वर्मा को पालपुर कूनो, पीडी ग्रेबियाल को दक्षिण बैतूल, राजवीर सिंह विदिशा, महेन्द्र सिंह उइके को दक्षिण सागर, ग्रजेश कुमार बरकडे को उप-संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला, सियाराम सिंह मेहता को सेंधवा और कमल सिंह मसराम को राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर ट्रांसफर किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details