मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Aaj Ka Panchang 6 November: बैकुंठ चतुर्दशी आज, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन

By

Published : Nov 6, 2022, 6:55 AM IST

Aaj Ka Panchang 6 November: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. (Aaj Ka Panchang)(Aaj ka Shubh Muhurat)

Aaj Ka Panchang 6 November
आज का पंचांग 6 नवंबर

Aaj Ka Panchang 6 November: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

06 नवंबर 2022:रविवार कार्तिक शुक्ल पक्ष सूर्योदय त्रयोदशी तिथि शाम 4:28 तक उसके उपरांत चतुर्दशी तिथि.
बैकुंठ चतुर्दशी आज

मूल प्रारंभ:5 नवंबर शनिवार रात 11:56 से रेवती नक्षत्र के 12 दिन के छोटे मूल प्रारंभ हो चुके हैं.
मूल समाप्ति:7 नवंबर सोमवार रात 12:37 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

पंचक समाप्ति:आज रात 12:04 तक पंचक रहेंगे उसके उपरांत पंचक समाप्ति.
नक्षत्र:रेवती नक्षत्र रात 12:04 तक उसके उपरांत अश्वनी नक्षत्र.
राशि:मीन राशि रात 12:04 तक उसके उपरांत मेष राशि.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर सामान्य: प्रातः 07:50 से 09:14 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 09:14 से 10:38 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 10:38 से 12:02 दोपहर तक.
शुभ: दोपहर 01:27 से 02:51 दोपहर तक.

Horoscope For 6 November: रविवार को इन राशियों के जातकों को होगी धन प्राप्ति, जानिए अपना शुभ रंग और उपाय

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
शुभ: शाम 05:39 से 07:15 रात तक.
अमृत: रात 07:15 से 08:51 रात तक.
चर सामान्य:रात 08:51 से 10:27 रात तक.
लाभ: रात 01:39 से 03:15 रात तक.
शुभ: रात 04:51 से 06:27 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त:दिन के 11:40 से 12:25 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक:4, 6, 7, 9.

राहुकाल:शाम 04:15 से 05:39 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल:आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details