मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Amarnath Yatra: सागर के कई श्रद्धालु फंसे, सभी अनंतनाग में सुरक्षित, कलेक्टर ने फोन पर ली जानकारी

By

Published : Jul 10, 2022, 7:45 PM IST

सागर से अमरनाथ तीर्थयात्रा पर गए कई श्रद्धालु वहां फंसे हुए हैं, जिनमें से तीन तीर्थयात्रियों ने कलेक्टर से सागर वापसी की गुहार लगाई है. इसके लिए उनकी मदद की जा रही है.(Sagar 49 devotees on Amarnath Yatra) (Sagar 49 devotees trapped in Amarnath)

Sagar 49 devotees trapped in Amarnath
अमरनाथ में सागर के 49 श्रद्धालु फंसे

सागर।अमरनाथ यात्रा पर सागर से गए सभी यात्री सुरक्षित हैं. सागर के तीर्थयात्रियों से कलेक्टर दीपक आर्य ने उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त की. कलेक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी हर संभव सहायता करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही कलेक्टर ने बताया कि सागर यादव कॉलोनी के 49 तीर्थ यात्री अमरनाथ में फंसे हुए हैं (Sagar 49 devotees on Amarnath Yatra). 34 लोग बालटाल और 15 लोग शेषनाग में फंसे हैं. (Sagar 49 devotees trapped in Amarnath)

अमरनाथ में फंसे सागर के 49 श्रद्धालु सुरक्षित

तीन तीर्थयात्री आएंगे वापस:तीर्थयात्रियों ने कलेक्टर आर्य को बताया कि "हम तीनों सागर आना चाहते हैं, इसके लिए उनकी मदद करें". इस पर कलेक्टर दीपक आर्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनंतनाग कलेक्टर पीयूष सिंगला से मोबाइल पर चर्चा की. अनंतनाग कलेक्टर पीयूष सिंगला ने बताया कि सागर तहसील के यादव कॉलोनी निवासी अजय पटेल पिता लक्ष्मी पटेल, अनित पटेल पिता एल.एस.पटेल और लकी पटेल को सुरक्षित भेजने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि सागर के शेष तीर्थयात्रियों को भगवान अमरनाथ के दर्शन के उपरांत सागर भेजा जाएगा.(Sagar 49 devotees trapped in Amarnath safe)

Amarnath Yatra: MP के कई श्रद्धालु फंसे, भोपाल, सागर, दमोह, खंडवा के सभी यात्री सुरक्षित, 2 महिलाओं को आई चोट, परिजनों से हुई बात

सागर कलेक्टर ने की तीर्थयात्रियों से बात:कलेक्टर दीपक आर्य ने कलेक्टर पीयूष सिंगला से सागर के तीर्थयात्रियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी हर संभव मदद करवाने के लिए उनसे आग्रह भी किया. कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि सागर के अजय पटेल, लकी पटेल और अनित पटेल से उनकी दूरभाष पर चर्चा हुई और वे सभी कुशल हैं. कलेक्टर ने सागर के तीर्थयात्रियों से चर्चा करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी स्थिति में घबराए नहीं शासन-प्रशासन आपके लिए हर संभव मदद कर रहा है. उन्होंने बताया कि सागर के तीर्थयात्रियों को सुरक्षित सागर वापसी के लिए राज्य शासन के उच्च अधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details