झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

चौथे सीनियर राज्यस्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा

चौथे सीनियर राज्यस्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया. जहां पहली बार सभी प्रमंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. साथ ही कई नामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने के लिए भाग ले रहे हैं.

4थे सीनियर राज्यस्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

By

Published : Aug 28, 2019, 8:19 AM IST

सिमडेगा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चौथे सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला-पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया. इस चैंपियनशिप को झारखंड टाटा स्टील और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है.


पहला सीनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन
आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सचिव राहुल कुमार शर्मा, टाटा कंपनी के प्रतिनिधि संजय मोहन श्रीवास्तव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला भी बढ़ाया. झारखंड में आयोजित यह पहला सीनियर हॉकी चैंपियनशिप है जिसमें, पुरुष वर्ग में 21 और महिला वर्ग में 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

ये भी पढ़ें- सरकारी रिक्तियों में केवल झारखंड के लोगों को नौकरी, कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर


अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी ले रहे हिस्सा
वहीं, यह पहला मौका है जब संथालपरगना से देवघर, गोड्डा और पलामू प्रमंडल के सहित राज्य के सभी प्रमंडलों से टीमें हिस्सा ले रही हैं. पिछले कई सालों से हॉकी चैंपियनशिप में सिर्फ छोटानागपुर की टीमें ही हिस्सा ले रही थीं. वहीं, इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से कई बड़े अंतरास्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खेल रहे हैं. जिसमें मुख्यरूप से असुंता लकड़ा, एडलिन केरकेट्टा, सोनल मिंज, सलीमा टेटे, सरिता लकड़ा, पूनम बरला सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.


पहले दिन के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन
पहले दिन के मैच में पुरुष वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. पुरुष की गुमला टीम ने 6-1 से सरायकेला को, हॉकी सिमडेगा ने 5-0 से लोहरदगा को, पूर्वी सिंहभूम ने 5-0 से लातेहार को, एकलब्य 2-0 से हॉकी बोकारो को और नवल टाटा हॉकी अकादमी 1-0 से हॉकी हजारीबाग को पराजित किया. वहीं, महिला वर्ग की टीमें भी पुरुष वर्ग की टीमों से कम नहीं रहीं. महिला वर्ग की साईं सैग रांची टीम ने 6-0 से गोल खूंटी को, हॉकी धनबाद 2-0 से गोड्डा को, एकलब्य होस्टल 2-0 से लोहरदगा को और साउथ इस्टर्न रेलवे 7-0 से गढ़वा को पछाड़ कर जीच दर्ज कराई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details