झारखंड

jharkhand

धोनी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी वेब सीरीज, 'अघोरी' की मुख्य भूमिका में होंगे माही!

By

Published : Nov 25, 2020, 1:57 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के होम प्रोडक्शन हाउस से एक फ़िल्म बनाने की जानकारी दी थी. इसे लेकर महेंद्र सिंह धोनी और उनके प्रोडक्शन हाउस में तैयारी शुरू की है.

web series will be made under banner of dhoni entertainment in ranchi
महेंद्र सिंह धोनी

रांचीः महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के होम प्रोडक्शन हाउस से एक फिल्म बनाने की जानकारी दी थी. इसे लेकर महेंद्र सिंह धोनी और उनके प्रोडक्शन हाउस में तैयारी शुरू की है. फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी कई गतिविधियों में रुचि ले रहे हैं. खेती-बाड़ी के अलावा फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े गतिविधियां भी इसमें शामिल है.

इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण की मांग की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब


होम प्रोडक्शन में बनाएंगे वेब सीरीज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने फार्म हाउस के अलावा विभिन्न गतिविधियों पर जोर दिया है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी अपने होम प्रोडक्शन हाउस धोनी इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म बनाने की तैयारी में है. महेंद्र सिंह धोनी का होम प्रोडक्शन हाउस एक वेब सीरीज को लेकर तैयारी कर रही है. ऐसी जानकारी यह भी है कि इस सीरीज में मुख्य किरदार खुद महेंद्र सिंह धोनी निभाएंगे. फिल्म का नाम अघोरी बताया जा रहा है. यह किस विषय पर आधारित है. इसे लेकर खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि फिल्म इंटरेस्टिंग है और एक अघोरी के हाईटेक जिंदगी पर आधारित है. इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी के होम प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा चुकी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details