झारखंड

jharkhand

BJP सचिवालय घेराव: घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- सरकार का दिखा बर्बरतापूर्ण चेहरा

By

Published : Apr 12, 2023, 7:28 AM IST

रांची में लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अस्पताल पहुंचे. अर्जुन मुंडा ने राज्य की सरकार को सत्ता के नशे में मस्त सरकार बताया. उन्होंने कहा कि जब पहले से सचिवालय घेराव की घोषणा थी कि प्रशासन को बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती रोकने की क्या आवश्यकता थी.

घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

देखें वीडियो

रांची:मंगलवार को हुए लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा अस्पताल पहुंचे और घायल कार्यकर्ताओं का हाल जाना. बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सचिवालय घेराव करने पहुंचे थे. जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीक के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज हुआ.

यह भी पढ़ें:सचिवालय घेरने में भाजपा रही विफल, सिर्फ युवाओं ने खाई लाठी, रणक्षेत्र बना धुर्वा गोलचक्कर इलाका, पढ़िए आंखों देखी रिपोर्ट

हाल जानने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की सरकार सत्ता के नशे में मस्त है. इसलिए इस प्रकार से लाठी चार्ज करा रही है. जब पार्टी ने पहले ही घोषणा की थी कि उनके कार्यकर्ता शांति पूर्वक सचिवालय का घेराव करेंगे तो फिर प्रशासन के द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर जबरदस्ती रोकने की क्या आवश्यकता थी. प्रशासन चाहती तो कार्यकर्ताओं से बातचीत भी कर सकती थी.

प्रशासन ने लाठीचार्ज कर किया तांडव, जनता देगी जवाब - अर्जुन मुंडा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रशासन के द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन के लोगों को कार्यकर्ताओं की बातों को सुनना चाहिए था ना कि उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए था. लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासन के लोगों ने जो किया है, उसका जवाब आने वाले समय में जनता जरूर देगी. सरकार सत्ता के नशे में मस्त है, इसलिए आज उनके प्रशासन के लोगों ने लाठी चार्ज कर तांडव किया है.

भाजपा मनाएगी काला दिवस:सरकार और प्रशासन के तानाशाही रवैया को गलत बताते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब तक सत्ता में बैठे हेमंत सरकार को हम नींद से नहीं जगा देते हैं, तब तक भारतीय जनता पार्टी चैन से बैठने का काम नहीं करेगी. बता दें कि लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने बुधवार को काला दिवस मनाने की घोषणा की है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details