झारखंड

jharkhand

झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का 25 सितंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर, अक्टूबर में है चैंपियनशिप

By

Published : Sep 23, 2021, 2:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड हॉकी टीम के चयन को लेकर सिमडेगा में ट्रायल किया गया. 31 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं. इन खिलाड़ियों के लिए 25 सितंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है.

Special training camp of Jharkhand Senior Women's Hockey Team from September 25
झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का 25 सितंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर

रांचीः 21 से 31 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के झांसी में 11वीं इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप-2021 का आयोजन किया गया है. इस चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए झारखंड हॉकी टीम के चयन को लेकर 29 अगस्त को सिमडेगा में ट्रायल किया गया था, जिसमें 31 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

यह भी पढ़ेंःसिमडेगा की धरती पर उतरे हॉकी के 'सितारे', खिलाड़ियों से कही दिल की बात

इन चयनित खिलाड़ियों के लिए 25 सितंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर सिमडेगा में आयोजित की गई है. कैंप के लिए चयनित सभी खिलाड़ी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को रिपोर्ट करेंगे. इन सभी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय विशेष प्रशिक्षण देंगी. इसमें बेहतर खेलने वाले 18 खिलाड़ियों का झारखंड टीम के लिए चयनित किया जाएगा, जो झांसी में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे.


कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी

अंजलि बिंझिया, रेशमा सोरेंग, अलबेला रानी टोप्पो, दिप्ती टोप्पो, रीमा बखला, सम्मी बड़ा, अंजू केरकेट्टा, रोशनी डुंगडुंग, अनिमा तिरु, मरियम सोरेंग, दिव्या डुंगडुंग, नमिता खलखो, नीतू कुमारी, सीता मनी टोपनो, विनीता तिर्की, सिमता मिंज, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, सुभाषी हेमरोम, सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, पूनम बरला, अलका डुंगडुंग (जूनियर), नील प्रोजिता मांझी, कुनूल भेंगरा, रूमाना खातून, सोनामती कुमारी, अजंती कुमारी, एंटोनिया सोरेंग, स्मिता टेटे और अंशु लकड़ा शामिल हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details