झारखंड

jharkhand

JPCC अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने रांची महानगर कांग्रेस कमिटी को किया भंग, 10 दिनों में होगा पुनर्गठन

By

Published : Aug 4, 2019, 9:57 PM IST

लोकसभा चुनाव के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जनमुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने महानगर कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है. अब 10 दिनों के अंदर नई कमेटी के पुनर्गठन की बात कही जा रही है.

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी भंग

रांची:रांची महानगर कांग्रेस कमेटी को रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी के निर्देश के बाद भंग कर दिया गया है. कमेटी को भंग करने की वजह कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता बताई गई है. क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा जो आंदोलन कार्यक्रम चलाए जा रहे थे उसमें कई कार्यकर्ता अपनी भूमिका नहीं निभा रहे थे.

देखें पूरी खबर


कमेटी भंग करने के मुद्दे पर रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि 10 दिनों के अंदर नई कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अपनी बेहतर भूमिका निभा सके.

बता दें कि रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी की आपात बैठक के बाद कमिटी भंग करने के प्रस्ताव को पारित किया गया था. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के निर्देश पर कमिटी भंग कर दी गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details