झारखंड

jharkhand

By

Published : Jul 14, 2023, 1:08 PM IST

ETV Bharat / state

Chandrayaan 3 launch Today: चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण में एचईसी का अहम योगदान, कर्मचारी और पदाधिकारियों में उत्साह

शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण हो रहा है. चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग में रांची के एचईसी का अहम योगदान है. इसको लेकर यहां के कर्मचारी और पदाधिकारियों खासा उत्साह नजर आ रहा है.

Ranchi HEC important contribution in Chandrayaan 3 launching
डिजाइन इमेज

रांचीः शुक्रवार 14 जुलाई को चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग देशवासियों के साथ-साथ रांची के एचईसी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है. जिन्होंने चंद्रयान 3 के लिए सैटेलाइट लॉन्च पैड और सैटेलाइट को संभालने वाले क्रेन का निर्माण किया है.

इसे भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Launching: HEC में बने एसएलपी से लॉन्च होगा चंद्रयान 3, इस प्रक्षेपण में झारखंड का है अहम योगदान

चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. देश के लोगों की उम्मीद को लेकर चंद्रयान 3 चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा. इस पल का इंतजार एचईसी के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को बेसब्री से है. क्योंकि चंद्रयान 3 में एचईसी के कर्मचारी और पदाधिकारियों ने अपना मेहनत कर पसीना बहाया है. चंद्रयान 3 के लॉन्च करने से पूर्व एचईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को गर्व महसूस हो रहा है. क्योंकि इस ऐतिहासिक पल में एचईसी के कर्मचारियों ने अपना अहम योगदान दिया है.

एचईसी के कंपनी सेक्रेट्री अभय कंठ ने बताया कि चंद्रयान 3 के लिए मोबाइल लॉन्चिंग पैड का निर्माण कर एचईसी के कर्मचारी और आधिकारी काफी खुश है. उन्होंने बताया कि एचईसी के द्वारा पहले भी इसरो के लिए कई उपकरणों का निर्माण किया गया है, जो पूरी तरह से सफल रह चुका है. चंद्रयान 2 के परीक्षण में भी एचईसी का अहम योगदान रहा था. जिसके लिए पूरे देश के साथ साथ झारखंड के लोगों को एचईसी पर गर्व महसूस हुआ. उसी प्रकार चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण को लेकर भी देशवासियों के साथ साथ झारखंडवासियों को एचईसी पर एक बार फिर गर्व महसूस हो रहा है.

एचईसी कंपनी सचिव अभय कुमार कंठ ने बताया कि इस बार भी चंद्रयान 3 के सफल परीक्षण के बाद एचईसी अपनी काबिलियत को पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर पेश करेगा. उन्होंने बताया कि चंद्रयान 3 के रॉकेट के लॉन्च पैड के उपकरणों को बनाने में जितनी लगन और मेहनत से एचईसी के कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने काम किया है, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है.

इसलिए इसरो के साथ साथ एचईसी के कर्मचारियों को भी चंद्रयान 3 के लॉन्चिंग का इंतजार रहेगा. लॉन्चिंग से पूर्व एचईसी के कर्मचारियों ने इस गौरवशाली पल हमेशा याद रखने के लिए एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है. वहीं एचईसी में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि एक तरफ देश के नाम ऊंचा करने में एचईसी के कर्मचारी अपना जी-जान लगा रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर केंद्र में बैठी सरकार उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर हर सुविधाओं से उन्हें वंचित रख रही है जो कहीं ना कहीं दुखद है. बता दें कि चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details