झारखंड

jharkhand

रांची लैंड करने वाली दो फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, हंगामा के बाद वापस लाए गए विमान

By

Published : Dec 19, 2022, 12:32 PM IST

Updated : Dec 19, 2022, 12:52 PM IST

रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो और रांची से बेंगलुरु जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट को सुबह-सुबह कोलकाता डायवर्ट कर लैंड करा दिया गया. जिसके बाद रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया (Passengers uproars in Ranchi Airport). हालांकि, दोनों विमान को वापस रांची एयरपोर्ट बुलाया गया. जिसके बाद अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से विमान ने रांची से उड़ान भरी.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बेंगलुरु और दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने सुबह-सुबह हंगामा शुरू कर दिया (Passengers uproars in Ranchi Airport). ऐसा इसलिए क्योंकि बेंगलुरु से रांची आ रही एयर एशिया की फ्लाइट और दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट को अचानक डायवर्ट कर कोलकाता में लैंड करा दिया गया.

ये भी पढ़ें:Big Achievement : एशिया में छाया किशनगढ़ एयरपोर्ट, AAI के विशेष विमान ने की सफल लैंडिंग...जानें क्या है खास

जानकारी के अनुसार, रांची से शाम 7:55 पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली एयर एशिया की फ्लाइट सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचती है. फिर रांची एयरपोर्ट पर कुछ देर इंतजार करने के बाद दोबारा बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है लेकिन, सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे एयर एशिया की विमान को रांची लैंड नहीं कराया गया. वहीं, रांची से दिल्ली जाने वाले इंडिगो विमान को भी खराब मौसम के कारण सुबह-सुबह कोलकाता डायवर्ट कर लैंड कराया गया.

दरअसल, सुबह-सुबह रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम थी. खराब मौसम की वजह से ही एयर एशिया का विमान और रांची से दिल्ली जाने वाले इंडिगो विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. जिस वजह से रांची से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर यह सोचकर हंगामा शुरू कर दिया कि शायद वह अब बेंगलुरु नहीं जा पाएंगे लेकिन, जैसे ही मौसम साफ हुआ वैसे ही एयर एशिया और इंडिगो के विमान को वापस रांची एयरपोर्ट बुलाया गया और करीब 2 घंटे लेट से दोनों विमानों ने बेंगलुरु और दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

Last Updated : Dec 19, 2022, 12:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details