झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Jharkhand News: झामुमो ने की केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, जानिए झामुमो की केंद्रीय टीम में किसे मिली कौन सी जगह

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आखिरकार झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है. हेमंत सोरेन से विमर्श के बाद झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने नामों की घोषणा कर दी है. लिस्ट में किन्हें मिली जगह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

By

Published : Aug 6, 2023, 11:04 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/06-August-2023/jh-ran-04-jmmkendriyeteamghoshit-7210345_06082023214721_0608f_1691338641_320.jpg
Announcement Of Central Executive Of JMM

रांची :रांची में 18 दिसंबर 2021 को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया था. महाधिवेशन आयोजन के 19 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद रविवार को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी. टीम झामुमो में सोरेन परिवार से रूपी सोरेन, सीता सोरेन, बसंत सोरेन, अंजली सोरेन के नाम भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-वन संरक्षण कानून में संशोधन को झारखंड कांग्रेस ने बताया आदिवासी-वनवासी विरोधी, आंदोलन की दी चेतावनी

झारखंड मुक्ति मोर्चा में किस नेता को मिली है कौन सी जगह

  1. केंद्रीय उपाध्यक्ष: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार पार्टी ने नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, रूपी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद और बैजनाथ राम को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
  2. केंद्रीय महासचिव: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विजय सिंह, फागु बेसरा, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सीता सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा और बाबूलाल सोरेन को केंद्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है.
  3. केंद्रीय सचिव: झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जारी पत्र के अनुसार योगेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, संतोष रजवार और समीर मोहंती को केंद्रीय सचिव बनाया गया है.
  4. कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार पांडेय झामुमो के महासचिव के साथ-साथ कोषाध्यक्ष और केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाएंगे, जबकि सुप्रियो भट्टाचार्या केंद्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे.
  5. प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय भी केंद्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे.

ये हैं झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यःझारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने विजय हांसदा, महुआ माजी, रवींद्रनाथ महतो, हेमलाल मुर्मू, लोबिन हेंब्रम, मोहन कर्मकार, कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्ला खान, अमितेश सहाय, दशरथ गागराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिग्गा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरि, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है.

हेमंत सोरेन को सौंपी गई थी नाम तय करने की जिम्मेदारीःझारखंड मुक्ति मोर्चा के 12 वें केंद्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को यह जिम्मेवारी सौंपी गई थी कि वह टीम झामुमो की घोषणा करें. महाधिवेशन के करीब 19 महीने से अधिक समय के बाद कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सलाह पर केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा शिबू सोरेन ने कर दी है. इस केंद्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यकारिणी में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन के साथ-साथ रूपी सोरेन, सीता सोरेन, बसंत सोरेन, अंजली सोरेन सभी को जगह मिली है. हेमंत सोरेन की सरकार का लगातार विरोध करने वाले लोबिन हेंब्रम को भी केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details