झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

व्यापार मेला 2021: झारखंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र, इस बार फोकस स्टेट की श्रेणी में है शामिल

दिल्ली के प्रगति मैदान में व्यापाल मेला-2021 आयोजित किया गया है. इस मेले में झारखंड आकर्षण का केंद्र है, जिसे झारखंड फोकस स्टेट की श्रेणी में है.

By

Published : Nov 17, 2021, 2:30 PM IST

Updated : Nov 17, 2021, 9:54 PM IST

jharkhand-major-center-of-attraction-in-vyapal-mela-organized-in-delhi
झारखंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र

नई दिल्लीः प्रगति मैदान में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना है. इस बार झारखंड फोकस स्टेट की श्रेणी में है. झारखंड पवेलियन प्रगति मैदान के गेट नंबर पांच बी के ठीक सामने में है. 19 नवंबर से व्यापार मेला को आम लोगों के लिये खोला जायेगा. 27 नवंबर तक आम लोग जा सकेंगे.

झारखंड पवेलियन में कला, संस्कृति, पर्यटन, खान व भूतत्व विभाग, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड रिन्यूवल एनर्जी, झारखंड माटीकला बोर्ड, झारखंड खादी ग्रामोद्योग, मुख्यमंत्री लघु उद्योग, झारक्राफ्ट, झारखंड इंडस्ट्री, सूचना एंव जनसंपर्क विभाग जैसे विभागों और परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है और राज्य की खनिज की जानकारियां प्रदर्शित की गयी हैं.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लघु उद्योगों के तहत बनी वस्तुओं को पहली बार प्रदर्शित किया जा रहा है. खूंटी जिले में बनने वाले लाह की चुड़ी, कानों के कुंडल, सरायकेला की प्राकृतिक हल्दी को पवेलियन में सजाया गया है. सोहराय की मिट्टी से की जाने वाली पेंटिंग भी प्रदर्शित की जा रही है. बांस, मक्के के छिलके से डिजाइनर ज्वेलरी व्यापार मेले में लाई गयी है. अलईडी चूड़ियां भी हैं.

झारखंड पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को जगह दी गयी है. इमर्जिंग झारखंड 20 की थीम पर पवेलियन को सजाया गया है. इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है. पवेलियन में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखेगी. इसके साथ ही प्रदेश की तमाम प्रेरणा स्रोतों को प्रदर्शित किया जा रहा है.

Last Updated : Nov 17, 2021, 9:54 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details