झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

दिल्ली चुनाव से उत्साहित AAP का राष्ट्र निर्माण अभियान 23 फरवरी से शुरू, घर-घर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब राष्ट्र निर्माण अभियान का आयोजन करने जा रही है. इसी कड़ी में प्रदेश झारखंड आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और इसकी जानकारी दी. इस अभियान की शुरुआत 23 फरवरी से होगी जो 23 मार्च तक संचालित होगी.

By

Published : Feb 22, 2020, 6:57 PM IST

Jharkhand AAP nation building campaign starts from 23 February
प्रेस कांफ्रेंस

रांची: प्रदेश झारखंड आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी कि पार्टी राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत 23 फरवरी से राजधानी रांची से करे, जो 23 मार्च तक चलेगी. इसके तहत पार्टी केजरीवाल के विकास मॉडल को झारखंड के घर-घर तक पहुंचाएगी.

देखें पूरी खबर

पोस्टर, बैनर, पर्चा, डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही लोगों से काम की राजनीति से जुड़ने का आव्हान किया जाएगा. जिससे दिल्ली की तरह पूरे झारखंड में आम जनता के सरोकार से जुड़े मसलों पर राजनीति हो सके. इस अभियान के तहत लोगों के सामने दिल्ली के मॉडल और झारखंड के मॉडल की तुलना को रखा जाएगा. जिससे उन्हें पता चला कि दिल्ली में काम की राजनीति के जरिए जनता के जीवन में किस तरीके का बदलाव आया है.

ये भी देखें- रांची में रन-ओ-थॉन प्रतियोगिता का आयोजन, CM हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

गौरतलब, है कि 11 फरवरी को अरविंद केजरीवाल सरकार की जबरदस्त वापसी के बाद राष्ट्री निर्माण अभिमान को राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया गया था. जिसके तहत एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में किए गए काम की राजनीति को लोगों ने सराहा है और इसी से उत्साहित होकर यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी ने झारखंड में भी चलाए जाने का निर्णय लिया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details