रांची:राज्य में कोरोना अब कमांड में आ रहा है. सिर्फ मौत के आंकड़े नहीं बल्कि हर दिन मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या में कमी और बड़ी संख्या में इलाज करा रहे मरीजों के ठीक होने से एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है. जिससे यह दर्शाता है कि राज्य में हालात ऐसे नहीं है जैसा महीने की शुरुआत में थे. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 2,321 नए मामले पाए गए. सोमवार को झारखंड में कोरोना से 48 लोगों की जान चली गई. इस बीच 7,119 लोगों ने कोरोना को मात दी है. बड़ी संख्या में संक्रमितों के कोरोना मुक्त होने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 36,540 हो गई है.
पिछले 4-5 दिनों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ी संख्या के चलते रिकवरी रेट काफी बढ़ा है और यह राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है. कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 86.99 % हो गया है जो राष्ट्रीय रिकवरी रेट 84.2 % से ज्यादा है.
आइये जानें, मई महीने में किस दिन कितनी हुई मौत
तारीख | मौत के आंकड़े |
01 मई | 159 मौत |
02 मई | 115 मौत |
03 मई | 129 मौत |
04 मई | 132 मौत |
05 मई | 141 मौत |
06 मई | 133 मौत |
07 मई | 136 मौत |
08 मई | 141 मौत |
09 मई | 097 मौत |
10 मई | 129 मौत |
11 मई | 103 मौत |
12 मई | 97 मौत |
13 मई | 108 मौत |
14 मई | 76 मौत |
15 मई | 65 मौत |
16 मई | 48 मौत |
इन पांच जिलों में हुई सबसे ज्यादा मौत
राज्य में 16 मई कोरोना से हुई 48 मौत में सबसे ज्यादा 18 मौत रांची में हुई. वहीं पूर्वी सिंहभूम में 07, बोकारो में 04, हजारीबाग में 03 और पलामू में 03 लोगों की मौत हुई है.
इन 9 जिलों में कोरोना से कोई मौत नहीं
16 मई को चतरा, गिरिडीह, गुमला, लातेहार, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला औए पश्चिमी सिंहभूम ऎसे 09 जिले जहां एक भी मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई.
इन सात जिलो में 01-01मौत
16 मई को देवघर, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा और लोहरदगा ऐसे जिले रहे जहां 01-01 संक्रमित की इलाज के दौरान मौतें हुई.
रांची में घट रहा है केस
16 मई को राज्य में मिले 2,321 नए संक्रमित में से सबसे ज्यादा 255 केस रांची में मिले, जमशेदपुर में 208 मरीज, हजारीबाग में 104 मरीज, पलामू में 144 मरीज, बोकारो में 233, दुमका में 18, गढ़वा में 81, गिरिडीह में 64 मरीज, गोड्डा में 45, गुमला में 64 मरीज, कोडरमा में 81, देवघर में 95 मरीज, लातेहार में 105 मरीज, रामगढ़ में 86 मरीज, चाईबासा में 166 मरीज, धनबाद में 138 मरीज, खूंटी में 72 मरीज मिले हैं.