झारखंड

jharkhand

मौसम में बदलावः 28 और 29 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना

By

Published : Jan 26, 2021, 8:41 PM IST

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिकतम तापमान 26.2℃ जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.1℃ बोकारो में दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक रांची का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

chance of light rain on 28 and 29 January in ranchi
मौसम में बदलाव

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिकतम तापमान 26.2℃ जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.1℃ बोकारो में दर्ज किया गया. गणतंत्र दिवस की सुबह से ही रांची में धूप खिली रही, आसमान पूरी तरह से साफ रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक रांची का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. लेकिन मौसम में बदलाव 28 जनवरी से एक बार फिर से देखने को मिल सकता है.

बारिश की संभावना

मौसम में बदलाव के साथ 28 और 29 जनवरी को रांची रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- देश के एकमात्र पहाड़ी मंदिर की चोटी पर फहराया गया तिरंगा, रोचक तथ्यों से भरा है इसका इतिहास


शहर का तापमान

रांची में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई. वहीं न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 22.6 रिकॉर्ड की गई, न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई. जबकि कांके का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details