झारखंड

jharkhand

झारखंड में लगेगा भारतीय महिला फुटबॉल टीम का कैंप, खेल विभाग ने दी हरी झंडी

By

Published : Aug 13, 2021, 6:12 PM IST

झारखंड में भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए कैंप लगेगा. खेल विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है. 16 अगस्त 2021 से फरवरी 2022 तक जमशेदपुर में यह कैंप लगाया जाएगा.

womens football camp
womens football camp

रांची: झारखंड में खेल को लेकर कई संभावनाएं हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी अन्य राज्यों की तुलना में यह राज्य बेहतर है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से झारखंड के जमशेदपुर में महिला नेशनल फुटबॉल टीम का कैंप लगाया जाएगा. इसे लेकर राज्य सरकार के खेल विभाग ने भी हरी झंडी दे दी है.

ये भी पढ़ें-64 खेल प्रशिक्षकों का तबादला, दो आर्चरी और एक फुटबॉल कोच की झारखंड में हुई पोस्टिंग

जमशेदपुर में महिला नेशनल फुटबॉल टीम का कैम्प लगाने को लेकर एक प्रपोजल भेजा गया था. इस प्रपोजल को झारखंड सरकार के खेल विभाग ने एक्सेप्ट कर लिया है. 16 अगस्त 2021 से फरवरी 2022 तक जमशेदपुर में यह कैंप लगाया जाएगा. जल्द ही टीम से जुड़े सदस्य सपोर्ट स्टाफ और खेल पदाधिकारी झारखंड आएंगे. गौरतलब है कि वर्ष 2020 में ही यह कैम्प झारखंड में लगाया जाना था. लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई थी. एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना की रफ्तार कम हो रही है और इसी के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ खेल से जुड़े गतिविधि भी शुरू हो रही है. इसी कड़ी में जमशेदपुर जिले में नेशनल वूमेन टीम के कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

झारखंड की बेटियों ने ओलंपिक में दिखाया कमाल

हाल ही में झारखंड की तीन बेटियां ओलंपिक में हिस्सा लेकर लौटी हैं. तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और हॉकी में निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने बेहतर खेल का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में भी दिखाया है. झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को हमेशा ही प्रोत्साहित किया जाता रहा है. झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी तो लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गए हैं. खेल की असीम संभावनाएं इस प्रदेश में है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कैंप भी इसी राज्य में लगाए जाने पर निर्णय लिया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details